Jaunpur news फेसबुक पर पनपा प्यार, पंचायत के बाद मैहर मंदिर में हुई शादी

IMG-20250408-WA0036
Share


फेसबुक पर पनपा प्यार, पंचायत के बाद मैहर मंदिर में हुई शादी

Jaunpur news जफराबाद (जौनपुर)। सोशल मीडिया के ज़रिये शुरू हुआ प्रेम संबंध आखिरकार शादी में तब्दील हो गया। जफराबाद क्षेत्र के केशवपुर गांव की एक युवती और वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी युवक के बीच फेसबुक पर शुरू हुआ दो साल पुराना प्रेम-प्रसंग शनिवार को विवाह में बदल गया।

सूत्रों के अनुसार, केशवपुर निवासी बेबी कुमारी पुत्री अशोक कुमार का फेसबुक के माध्यम से सूरज कुमार पुत्र रंगू से परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और सूरज अक्सर बेबी से मिलने के लिए उसके गांव पहुंच जाता था। शनिवार को दोनों नत्थनपुर के एक बगीचे में मिले, जहां बेबी के परिजनों ने उन्हें देख लिया।

मौके पर ही युवती के परिजनों ने युवक के घरवालों को बुलवाया। दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि दोनों विवाह कर लें। इसके बाद परिवारजनों की मौजूदगी में दोनों ने शहर के परमानतपुर स्थित मैहर माता मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह कर लिया।