January 24, 2026

Jaunpur news लायन अतुल सिंह लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष चयनित

Share

लायन अतुल सिंह लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष चयनित

लायन अजीत सोनकर को पुनः सचिव चुना गया
लायन सुनील कनौजिया बने कोषाध्यक्ष

जौनपुर।
लायंस क्लब इन्टरनेशनल की शाखा लायंस क्लब क्षितिज जौनपुर के सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। संस्था की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को नगर के एक होटल में लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभी का स्वागत करते हुए संस्थाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आगामी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श कर रूपरेखा तय किया। इसके उपरांत नये सत्र 2025- 26 के अध्यक्ष हेतु चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सेठ ने प्रथम उपाध्यक्ष लायन अतुल सिंह का नाम सदन में रखा, जिसका अनुमोदन संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू व पूर्व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने किया तत्पश्चात सभी सदस्यों ने हर्ष ध्वनि के साथ सहमति जताई। निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष अतुल सिंह ने अपनी सहमति व्यक्त किया साथ ही सभी सदस्यों से वर्ष भर सहयोग की अपेक्षा किया और जनसेवा के कार्यों जो कि लायंस क्लब का मुख्य उद्देश्य है सेवा कार्य में क्लब अग्रणी रहे। उन्होंने सचिव पद के लिए पुनः अजित सोनकर जी व कोषाध्यक्ष के लिए सुनील कन्नौजिया का नाम सदन में रखा जिस पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया ।
संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने सभी को शुभकामनाएं दी, चुनाव अधिकारी लायन धर्मेंद्र सेठ ने नव चयनित, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को उनके कार्य एवं दायित्व को बताया तथा शुभकामना प्रदान किया।
इस मौके पर दिलीप जायसवाल, सुनील जायसवाल, संजय बैंकर, राजीव गुप्ता, कौशल त्रिपाठी, जगन्नाथ मोदनवाल, विनय बरोतिया , डॉ चंदन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

About Author