Jaunpur news भगवान श्री जगन्नाथ जी का हुआ परंपरागत स्वास्थ्य परीक्षण, 15 दिन की अस्वस्थता के बाद रथयात्रा की तैयारियां शुरू

IMG-20250625-WA0044
Share



भगवान श्री जगन्नाथ जी का हुआ परंपरागत स्वास्थ्य परीक्षण, 15 दिन की अस्वस्थता के बाद रथयात्रा की तैयारियां शुरू

जौनपुर।
विगत 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र और देवी सुभद्रा जी का आज जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम द्वारा परंपरागत रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

ज्ञात हो कि ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को अधिक स्नान (स्नान यात्रा) के कारण भगवान जगन्नाथ जी को ज्वर हो जाता है, जिसके फलस्वरूप आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से अमावस्या तक वे आम दर्शनार्थियों के लिए नेत्र नहीं दिखाते। इस अवधि को “अनवसर काल” कहा जाता है, जिसमें प्रभु को औषधीय गुणों से युक्त काढ़ों का विशेष भोग अर्पित किया जाता है।

आज दिनांक 25 जून 2025 को भगवान का औपचारिक चिकित्सा परीक्षण वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम –
डॉ. क्षितिज शर्मा, डॉ. एमएम वर्मा, डॉ. निलेश श्रीवास्तव, डॉ. पंखुड़ी श्रीवास्तव एवं डॉ. शैलेश कुमार सिंह – द्वारा विधिपूर्वक किया गया।

परंपरानुसार अब:

  • 26 जून को प्रभु को परवल के जूस का भोग अर्पित किया जाएगा।
  • 27 जून को खिचड़ी प्रसाद अर्पित किया जाएगा, जो प्रभु के स्वास्थ्य लाभ की पुष्टि मानी जाती है।

इसके उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र जी और देवी सुभद्रा रथारूढ़ होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे, जिसे “रथ यात्रा महोत्सव” के रूप में भक्तगण उल्लास से मनाते हैं।

स्वास्थ्य परीक्षण और रथयात्रा की तैयारियों के अवसर पर रथयात्रा समिति के अध्यक्ष श्री शशांक सिंह ‘रानू’, कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहू, महामंत्री राजेश गुप्ता, प्रबंधक सीए संजय गुप्ता, तथा सदस्यगण संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, योगेश भाटिया, दिनेश प्रकाश कपूर, मनोज मिश्रा, जग्गू सेठ समेत अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।