Jaunpur news विसर्जन में मारपीट की घटना में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

IMG-20261024-WA0008
Share

विसर्जन में मारपीट की घटना में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जिमंडी के निकट विसर्जन के लिए मूर्ति ले जा रहे युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इस घटना में पुलिस ने चार नामजद तथा दस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना में नामजद एक को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। घटना का विवरण कुछ इस प्रकार है कि मनोज महेश्वरी पुत्र स्वर्गीय पुरूषोत्तम दास मंडी नसाब खां थाना कोतवाली के निवासी हैं और नवयुवक संघ मारवाड़ी धर्मशाला के संरक्षक हैं। उनके पुत्र आदित्य महेश्वरी उक्त धर्मशाले के अध्यक्ष हैं। मूर्ति विसर्जन वाली रात में सब्जिमंडी के पास कहासुनी के दौरान विष्णु गौस्वामी, रवि सोनी पुत्र गोपाल सोनी निवासी तुतीपुर और शुभम मोदनवाल पुत्र पप्पू मोदनवाल, रितिक सोनी पुत्र सुरेश सेठ निवासी गुलर घाट अपने आठ से दस अज्ञात साथियों के साथ हमला करके राघवेंद्र महेश्वरी को मारने लगें, जिसकों बचाने के लिए विकास शर्मा, विनोद सोनी व मनोज महेश्वरी गयें तो सभी आरोपियों ने उन लोगों को भी बुरी तरह से मारने लगें। सभी हमलावरों ने अपने हाथ में मोटे लोहे के धातु से हमला किया था। इस घटना में सबसे अधिक चोट विकास को लगी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 191(2) 118(1) 115(2) 352 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी राज कॉलेज सुनिल यादव को सौंप दिया। इस घटना में नामजद रितिक सोनी पुत्र सुरेश सेठ निवासी गुलरघाट थाना कोतवाली को वादी मुकदमा से दोबारा झगड़ा करने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायलय भेज दिया है, जबकि रितिक सोनी को छुड़ाने के लिए कई प्रभावशाली द्वारा पुलिस पर दबाव बनाया गया लेकिन शहर कोतवाल अनीता सिंह ने किसी की नहीं सुनी।