Jaunpur news जनगणना – 2027 के द्वितीय चरण के प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट
जनगणना – 2027 के द्वितीय चरण के प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
तीन दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में चुनाव आयोग की रहेगी विशेष नजर
अपर मुख्य जनगणना अधिकारी ने बताई प्रशिक्षण की जिम्मेदारियां
जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अर्न्तगत प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से प्रारंभ हो गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त 18 चार्जो में 10 हजार 500 से अधिक प्रगणक व पर्यवेक्षको को 220 से अधिक बैचों में आयोजित करते हुए प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
24 अक्टूबर से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण 71 बैच के रूप में प्रारम्भ होकर दीपावली से पूर्व समस्त 220 बैचो का प्रशिक्षण पूर्ण किया जाना निर्धारित किया गया है।
इस संबंध में अपर मुख्य जनगणना अधिकारी / सीडीओ डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि तहसीलं शाहगंज प्रगणकों व पर्यवेक्षको के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान व्यवस्था को और चाकचौबंद करते हुए सभी तैयारियां को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।
जिसके लिए जनपद के 4 मास्टर ट्रेनर्स एवं 156 फील्ड ट्रेनर्स की टीम प्रशिक्षित होकर उक्त कार्यक्रम के लिए तैयार की गयी है। जिसमे जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी को इनके साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है।
जनगणना-2027 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्व-गणना तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के दायित्वों, आवश्यक तैयारियों, आंकडों के संकलन तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए जनगणना कार्य की गुणवत्ता, शुद्धता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है ।
जनगणना-2027 के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्व-गणना 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य संचालित होगा। पांच जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण दौर (त्मअपेपवदंस त्वनदक) आयोजित किया जाएगा।
इन महत्वपूर्ण चरणों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बाक्स
जनगणना प्रशिक्षण में 6 एसडीएम नोडल नियुक्त
जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण
में जिले भर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय हो गई है।
इस मामले में जनपद के सभी 6 तहसील शाहगंज, मड़ियाहूं, मछलीशहर, बदलापुर , केराकत और सदर के उप जिला मजिस्ट्रेट को नोडल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जनपद के 21 विकास खंड पर तैनात बेसिक शिक्षा विभाग के सभी खंड शिक्षा अधिकारी
को अहम दायित्व सौंपा गया है।
अपर मुख्य जनगणना अधिकारी डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिसके लिए जनपद के 4 मास्टर ट्रेनर्स एवं 156 फील्ड ट्रेनर्स की टीम प्रशिक्षित होकर उक्त कार्यक्रम के लिए तैयार की गयी है। जिसमे जनपद के समस्त बीईओ को इनके साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्त तहसील के उपजिलाधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है।


