Jaunpur news पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे से हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

IMG-20250408-WA0036
Share


पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडे से हमला, चार पर मुकदमा दर्ज

Jaunpur news जफराबाद। क्षेत्र के पिंडरा मठे गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है, जबकि एफआईआर सोमवार की देर शाम दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामकेश निषाद (25) और सुनील कुमार के बीच काफी समय से आपसी रंजिश चली आ रही थी। रविवार शाम को सुनील कुमार, रवि, अम्बरीष और दिनेश ने मिलकर रामकेश को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामकेश के सिर में गंभीर चोटें आईं और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई जगह चोटें पहुंची हैं।

घटना के बाद परिजन घायल रामकेश को लेकर थाने पहुंचे, जहां प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने तत्काल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद सोमवार की शाम को रामकेश ने थाने में नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रवि, सुनील कुमार, अम्बरीष और दिनेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।