Jaunpur news भाजपा ने देश में ऐतिहासिक कार्य किया,बीपी सरोज

भाजपा ने देश में ऐतिहासिक कार्य किया,
बीपी सरोज
भाजपा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
जौनपुर, जफराबाद
Jaunpur news भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला मछलीशहर इकाई ने सुलतानपुर गाँव स्थित एक मंदिर पर
शनिवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाई।
कार्यक्रम में पूर्व संसद बीपी सरोज ने कहा कि यह संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम काल का कालखंड है।
जिसमें भारत ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक मंच पर प्रगति की।मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत योजनाओं के योगदान ने विकास को गति दी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 11 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।
उन्होंने भारत को पांचवीं सबसे बड़ीअर्थव्यवस्था बताते हुए चौथे स्थान की ओर बढ़ने का दावा किया।आगे कहा कि पहले की सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी थी। पिछले 11 साल में मोदी जी के नेतृत्व में जो हुआ है अद्वितीय और अकल्पनीय है। मंडल अध्यक्ष रजनीश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरे कार्यकाल का पहला साल (जून 2024 से जून 2025) भारत के लिए रणनीतिक, सामाजिक और वैश्विक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है।
वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक, ऑपरेशन सिंदूर व वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख ने इस अवधि को परिभाषित किया। यह सरकार बड़े निर्णय लेने में सक्षम है और देश को विकसित भारत के पथ पर और मजबूती से अग्रसर किया।
पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को कई क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। आयुष्मान भारत योजना में 50 करोड़ गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया। डिजिटल इंडिया ने यू पी आई के माध्यम से भारत को वैश्विक डिजिटल भुगतान का नेतृत्वकर्ता बनाया। मेक इन इंडिया ने विनिर्माण और निवेश को बढ़ावा दिया, जिससे भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को स्वच्छ नल जल कनेक्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सन्त कुमार चौबे, राजेश जायसवाल, सर्वेश सिंह, अवधेश शर्मा, नीरज मिश्रा , शीतला गिरी ,हनीफ खा, सन्तोष उपाध्यय, करुण चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।