Jaunpur news पांच डग्गामार बस सीज, 178 का चालान

Share

रिपोर्ट इन्द्रजीत सिंह मौर्य

पांच डग्गामार बस सीज, 178 का चालान

जेसीज, सिपाह, पॉलिटेक्निक, वाजिदपुर चौराहे पर हुई कार्रवाई से हड़कंप

डीएम की फटकार के बाद चेता यातायात प्रशासन

Jaunpur news जौनपुर। बिना फिटनेस, परमिट के सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे अवैध डग्गामार वाहनों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर गुरुवार को ताबड़तोड़ बड़ा अभियान चलाया गया। पांच डग्गामार प्राइवेट बसों को सीज करते हुए 30 वाहनों का चालान किया गया।
इसके अलावा 148 चार पहिया वाहनों का चालान करते हुए उन पर अर्थ दंड भी लगाया गया है।
शहर के प्रमुख प्राइवेट बस अड्डों पर शुरू हुए इस अभियान से वाहन संचालकों में खासा हड़कंप देखा गया।
कार्रवाई से बचने के लिए कुछ वाहन चालक सवारियों को बैठाने के बजाय बीच रास्ते में ही अपनी गाड़ी खड़ी कर रफू चक्कर हो गए।
जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट बस के पलटने से चालक समेत चार लोगों की मौत और दर्जन भर लोगों के घायल होने के बाद से प्राइवेट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की मांग उठने लगी थी।
खुद इस मामले को बेहद ही संजीदगी से लेते हुए जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने एआरटीओ प्रशासन , परिवर्तन को कड़ी फटकार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ की मौजूदी में प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक के दौरान उन्होंने निर्देशित किया था कि
जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाना चाहिए।
प्रभारी यातायात सुनील तिवारी के निर्देशन में ट्रैफिक सिपाही ओम प्रकाश गुप्ता, सत्यानंद तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अजीत कुमार की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख प्राइवेट बस अड्डा जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, सिपाह तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान बिना कागज, फिटनेस, परमिट के मिले पांच प्राइवेट बसों को सीज कर दिया गया।
नियम विरुद्ध चल रहे 30 छोटी बड़ी गाड़ियों का चालान किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 148 वाहनों का चालान किया गया है।
इस संबंध में प्रभारी यातायात सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है।

About Author