Jaunpur news भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का जौनपुर आगमन 20 मई को

IMG-20250519-WA0074
Share


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का जौनपुर आगमन 20 मई को

Jaunpur news जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का जौनपुर दौरा 20 मई को प्रस्तावित है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अमोद सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री सिंह 20 मई को लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा जौनपुर पहुंचेंगे। उनका स्वागत लखनऊ-जौनपुर बाईपास पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

इसके बाद वे दोपहर 2:00 बजे होटल रिवर व्यू पहुंचेंगे, जहाँ वे अहिल्याबाई होलकर स्मृति संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

संगोष्ठी के बाद श्री सिंह सायं 5:00 बजे आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में भी भाग लेंगे। यह यात्रा उनके नेतृत्व में सद्भावना सेतु से प्रारंभ होकर शहीद स्तंभ कलेक्ट्रेट तक पैदल निकाली जाएगी।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।