Jaunpur news ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जताया शोक

Share

युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह का निधन उद्योग व्यापार जगत की अपूर्णीय क्षति:- इंदु सिंह

ज़िला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जाता शोक

जौनपुर।
पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे सुपुत्र एवं शाहगंज के विधायक रमेश सिंह के अनुज युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो जाना अत्यंत दुखद है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार वालों को सहनशीलता प्रदान करें। उक्त बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने अपना गहरा शोक व्यक्त करते हुए कही है।
जिलाध्यक्ष इंदु सिंह ने कहा कि दुर्गेश सिंह जी का निधन जौनपुर से लेकर मुंबई उद्योग व्यापार जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है।
ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल जौनपुर शोक संतप्त परिवार के साथ है।
प्रेस के माध्यम से शोक व्यक्त करने वालों में ज़िला कोषाध्यक्ष उमेशचंद गुप्त, नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, नगर कोषाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार साहू, महामंत्री आलोक रंजन सिन्हा आदि ने दुर्गेश सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
इस आशय की जानकारी ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।

बॉक्स

खेतासराय में मनाया गया शोक
खेतासराय।
उद्योग व्यापार मंडल नगर पंचायत खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित जगदंबा प्रसाद पांडेय, महामंत्री मुनव्वर अली, कपूरचंद जायसवाल, संजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, प्रदीप सेठ, राकेश मौर्य
अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया।
अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल विधायक और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

व्यापार मंडल ने जताया शोक

गौराबादशाहपुर।

नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक शोकसभा सोमवार को अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह के छोटे पुत्र युवा उद्योगपति दुर्गेश सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। शोकसभा में महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी, सुजीत जायसवाल, सतीश साहू, अमीक अंसारी, आफताब, कलीमुल्लाह, मनोज जायसवाल आदि रहे।

About Author