Jaunpur news कुत्ते को बचाने बाइक सवार दम्पति घायल

150x150-LOGO-copy
Share

कुत्ते को बचाने बाइक सवार दम्पति घायल
Jaunpur news जफराबाद।स्थानीय कस्बे के बाईपास पर शाहबड़ेपुर गांव के पास सोमवार की रात को कुत्ते को बचाने में बाइक सवार दम्पति गिरकर घायल हो गए।
जलालपुर क्षेत्र के कबुलपुर गांव निवासी ओसामा खान पुत्र स्वर्गीय आलमगीर अपनी पत्नी सोमैया के साथ बाइक से जौनपुर शहर गया था।वह रात को घर वापस आ रहा था।ऊक्त स्थान पर सड़क पर बाइक के सामने भागकर एक कुत्ता आ गया।ओसामा अचानक ब्रेक लगाया।बॉइक फिसलकर गिर गयी।ओसामा की पत्नी सड़क पर गिरी वही ओसामा बाइक सहित सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में चला गया।उसके हँसुली की हड्डी टूट गयी।तथा शरीर मे काफी चोट आयी।पत्नी को भी चोट लगी।सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए।दोनो को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले जाया गया।