Jaunpur news युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हमला,गम्भीर रूप से घाय

IMG-20250125-WA0051
Share

युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हमला,गम्भीर रूप से घायल
Jaunpur जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर के पास शनिवार की देर शाम को भाजपा के युवा मोर्चा के सिरकोनी मंडल अध्यक्ष विशाल मिश्र 29 वर्ष पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर गम्भीररूप से घायल कर दिया।उनका शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विशाल मिश्र पुत्र अनिल मिश्र किसी काम से सिरकोनी बाजार गए थे।वे अपने गांव राजेपुर लौट रहे थे। सिरकोनी बाजार से एक बाइक पर सवार चार बदमाश उनका पीछा करने लगे ऊक्त बगीचे के पास चारो बदमाश विशाल मिश्र पर चलती बाइक पर ही लाठी डंडे व सरिया से हमला कर दिया।वे हमले में बाइक सहित गिर गए।उनके सिर में काफी चोट आई।घटना की जानकारी तत्काल लोग मौके पर पहुंच गए।उन्हें चिकित्सालय ले गए।फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने घटना की जानकारी थानाप्रभारी जलालपुर घनानंद त्रिपाठी को दिया।उनकी सूचना पर वे मौके पर पहुंच कर गए।अभी तहरीर नही मिली है।