बी सी ए के छात्र से हुआ एक लाख का साइबर ठगी फीस जमा करने व लेपटाप खरीदने को लेकर परेशान

1000300742
Share

बी सी ए के छात्र से हुआ एक लाख का साइबर ठगी फीस जमा करने व लेपटाप खरीदने को लेकर परेशान

मुफ्तीगंज बाजार निवासी बी सी ए का छात्र सुदेश साहू पुत्र मिथिलेश साहू के मोबाइल पर करीब दो घंटे के भीतर सैकड़ों बार फोन और लगभग छः हजार बार ओ टी पी आई भय बस छात्र ने फोन नहीं उठाया तो कुछ देर बाद प्राइवेट मोबाइल से फोन आया तो छात्र ने फोन उठा लिया उसके बाद उसका फोन साइबर ठगो ने हैंक कर लिया और फीस जमा करने व लैब टॉप खरीदने के लिए यूनियन बैंक की गजना शाखा में खाते में रखे एक लाख इकतालीस हजार रुपए में से एक लाख रुपए निकल चुका था जिससे घबराया छात्र पूरी जानकारी अपने स्वजनों को दिया।छात्र के पिता मिथलेश साहू ने घटना की पूरी सूचना साइबर थाना लाइन बाजार में देते हुए छात्र के खाते में पड़े इकतालीस हजार रुपए को अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया।छात्र के एकाउंट से एक लाख रुपए की साइबर ठगी हो जाने से उसके फीस जमा करने से लगाय लैब टॉप खरीदने को लेकर संकट पैदा हो गया है।वही क्षेत्र में आए दिन हो रही साइबर ठगी से लोग भयभीत होते नजर आ रहे है। शासन को इन साइबर ठगो के खिलाफ कड़ी करवाई करने की आवश्यकता है
धीरज सोनी