दरवाजे पर बैठे चचेरे भाईयों को मनबढ़ो ने पीटा

1000300742
Share

दरवाजे पर बैठे चचेरे भाईयों को मनबढ़ो ने पीटा
जफराबाद।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव में शनिवार को घर के दरवाजे पर बैठे हुए युवक व उसके चचेरे भाई को गांव के ही मनबढ युवकों ने आकर पीट दिया ।
शिवापर गांव निवासी लकी यादव लाइन बाजार थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार को वह और उसका चचेरा भाई प्रिंस यादव अपने दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, इतने में ही गांव के चार मनबढ़ युवको ने आकर उन्हें गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया । किसी तरह से हम लोगों ने घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई ।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि आशीष गौतम,हेमंत गौतम, आदित्य गोरख गौतम सहित चार के विरुद्ध मारने पीटने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है