एकलौते बेटे की मिस्र में मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, शव भारत लौटने का इंतजार

Screenshot_20240930_135740_Gallery
Share

जौनपुर। सऊदी अरब के पड़ोसी देश मिस्र से आई एक मनहूस खबर से जलालपुर क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनको यह पता चला की उनके एकलौते बेटे की सऊदी अरब में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक इमरान मिस्र में कार पेंटिंग का कार्य करता था। हाल ही में एक हादसे में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान उसकी कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। तमाम इलाज के बावजूद युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।बताया गया है कि युवक के पिता का निधन 15 साल पहले ही हो गया था। तब से उसकी मां के लिए वह जीवन का एकमात्र सहारा था। बेटे की मौत के बाद मां का यह सहारा भी छिन गया, जिससे परिवार पूरी तरह टूट गया है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। परिवार के सदस्य अब बेटे के शव के भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं।