जमैथा गांव के अखड़ो पुरवा को नही मिलता आंगनबाड़ी का लाभ,ग्रामीण परेशान

1000300742
Share

जमैथा गांव के अखड़ो पुरवा को नही मिलता आंगनबाड़ी का लाभ,ग्रामीण परेशान
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के जमैथा गांव के अखड़ो पुरवा के बच्चों और महिलाओं को आंगनवाड़ी योजना का लाभ नही मिलता।गांव के लोग शनिवार को जिलाधिकारी दिनेश चंद्र को प्रार्थनापत्र दिया है।उन लोगो ने आंगनबाड़ी सेंटर की व्यवस्था करवाये जाने की मांग किया है।
ऊक्त गांव के निवासी पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि ऊक्त पुरवा में मुस्लिम तथा बनिया,माली जाति के लोग रहते है।उन लोगों ने आरोप लगाया कि जब पुरवे के लोग आंगनवाड़ी से बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं के लिये सरकार द्वारा मिंलने वाला पुष्टाहार, व खाद्यान्न मांगा जाता है तो वह मना कर देते है।वे कहते है कि उस पुरवे का कोई सामान नही आता है।शनिवार को गांव के लोगों ने पवन गुप्ता के नेतृत्व में डीएम को एक प्रार्थनापत्र देकर आंगनबाड़ी की सुविधा दिलवाने की मांग किया।प्रार्थनापत्र देने वालो में आशीष गुप्ता,फैयाज अहमद,खुर्शीद,आजम,वहीदा बानो,खुसबू बेगम,सायना बानो,माधुरी,जूही सहित अन्य रहे।
इस बारे में प्रभारी सीडीपीओ इंद्रा पाल ने कहा कि ऊक्त पुरवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती नही है।लेकिन मैं पड़ोस के आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को सर्वे करने को बोल दी हु।ऊक्त पुरवे को भी अब जल्द ही सारी सुविधाएं मिंलने लगेगी।