September 20, 2024

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया महिला संपर्क अभियान

Share

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया महिला संपर्क अभियान

जौनपुर: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने जौनपुर में डाक बंगले के पीछे सोनकर बस्ती में आधी आबादी के बीच जाकर संपर्क अभियान चलाया। उन्होने लाभांवित परिवारों में पहुंचकर सरकारी विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्ज्वला योजना, शुकन्या योजना, निशुल्क सरकारी खाद्यान्न वितरण आदि के विषय में जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर जनकल्याणकारी प्रत्येक योजना का लाभ और अधिक लोगों को मिलेगा। संपर्क अभियान में लाभार्थी परिवारों ने मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी जी को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर भाजपा को मजबूत करेगे।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, जिलामंत्री करुणा मौर्या, कोषाध्यक्ष अंशु कुषवाहा, कार्यालय प्रभारी चेतना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।

About Author