January 25, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विधानसभा संयोजक की घोषणा की

Share

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने विधानसभा संयोजक की घोषणा की

जौनपुर: पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जौनपुर के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने पिछड़ा मोर्चा के विधानसभा संयोजकों की घोषणा किया। उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा राजकुमार जायसवाल को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा संयोजक, महेंद्र वर्मा अधिवक्ता आयकर एवं वाणिज्यकर को शाहगंज विधानसभा संयोजक एवं प्रमोद गुप्ता भोजवाल जिला कार्यसमिति सदस्य को जौनपुर सदर विधानसभा का संयोजक बनाया। अनिल गुप्ता ने इन लोगो को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उसको भलीभाँति निभायेगे और विधानसभा के होने वाले चुनाव में भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे।

About Author