स्कार्पियो पर प्रदेश सरकार का लोगो लगाकर युवक कर रहा था दबंगई,गिरफ्तार

1000012535
Share

स्कार्पियो पर प्रदेश सरकार का लोगो लगाकर युवक कर रहा था दबंगई,गिरफ्तार
जफराबाद।क्षेत्र के महरुपुर में बुधवार की रात को उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो लगा कर दबंगई करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव निवासी सागर सिंह पुत्र शम्भू मंडल एक काले रंग की स्कार्पियो से जलालपुर क्षेत्र की तरफ से आ रहा था।सिरकोनी टोलप्लाज़ा के पास उसने वाराणसी से रायबरेली जा रहे एक टैक्सी चालक इंद्रजीत यादव पुत्र रामबाबू यादव निवासी रमागंज महराजगंज रायबरेली को रोक लिया।उसने उसके ऊपर ओवरटेक करते समय स्कार्पियो में खरोच लगाने का आरोप लगाते हुए धमकी देने लगा।जब इंद्रजीत ने कहा कि उसकी कार स्कार्पियो में टच नही हुई।तब सागर उसे कहा जफराबाद थाने चलो।दोनो थाने की तरफ चले।रास्ते मे महरुपुर के पास दोनों रुक गए।वहां फिर सागर गाली गलौज करने लगा।इसकी सूचना थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव मय फोर्स मौके पहुंच गए।उन्होंने ऊक्त स्कार्पियो सहित दोनो को थाने ले आये।उसके बाद आरोपी युवक का चालान कर दिया गया।घटना को लेकर खूब चर्चा है।