कुहरे और गलन के बीच ठिठुरते हुए बच्चे गये स्कूल

IMG-20240123-WA0029
Share

कुहरे और गलन के बीच ठिठुरते हुए बच्चे गये स्कूल

मंगलवार को स्कूल बच्चों के लिए शीतकालीन अवकाश के बाद पहली बार खुल गये लेकिन सुबह कुहरे की चादर तनी रही और सर्द हवाओं के बीच गलन का दौर जारी रहा बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल गए। जनवरी महीने में परिषदीय और निजी विद्यालय पहली बार बच्चों के लिए खोले गए किंतु ठंड और गलन के चलते विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। बीते 29 दिसंबर से ही भीषण ठंड के चलते सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षा तक के स्कूली बच्चों का अवकाश चल रहा था।
कुहरे के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाते हुए चल रहे थे। कोहरे के कारण पेड़ों के नीचे की सड़क पानी चूने के कारण गीली हो गई थी। सुबह से ही गलन के चलते लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास मछलीशहर तहसील क्षेत्र में सूर्य भगवान के दर्शन हुए लेकिन इस हल्की धूप का गलन पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा शाम होते ही गलन पुनः बढ़ गई।