श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली कलश शोभा यात्रा

IMG-20240120-WA0020
Share

श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली कलश शोभा यात्रा

मुफ्तीगंज

जौनपुर स्थानीय ब्लाक परिसर से ऐतिहासिक कलश यात्रा निकालकर सरस्वती शिशु मंदिर में समाप्त हुई। कलश यात्रा में क्षेत्र के हजारों महिला पुरूषों ने भाग लेते हुए श्री राम के नारे लगाकर पूरे मुफ्तीगंज बाजार को राममय कर दिया।संकल्प यात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा की यह भारत देश के लिए सौभाग्य की बात है की भगवान श्री राम अपने घर में 22 जनवरी को प्रवेश कर रहे है।कलश यात्रा के माध्यम से लोगो भगवान श्री राम के ऐतिहासिक मंदिर में स्थापना के अवसर पर भक्तिमय वातारण बनाना है।कलश यात्रा में रथ पर विराजमान भगवान श्री राम सीता लक्ष्मण और हनुमान साथ लगभग आधा दर्जन घोड़े और क्षेत्र के हजारों महिला पुरुष हाथ में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र रहा मौके पर केराकत कोतवाली प्रभारी रामजनम यादव व मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी युगलकिशोर राय पूरी पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था मे लगे रहे ।कलश यात्रा में लोकेश शुक्ला,दीपक राय,हरिओम सहाय ,निश्चय तिवारी,ऋषिकेश त्रिपाठी,राम प्यारे यादव,रंजित सिंह सोनिया गिरी आलोक राय, अजय राय,त्रिभुवन मौर्य प्रधान दिलीप मौर्य अजय सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद मोदनवाल मुफ्तीगंज ग्राम प्रधान दिलीप मोदनवाल प्रवेश मोदनवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
धीरज सोनी