September 19, 2024

रोजगार मेले का आयोजन होगा सुजानगंज, बरसठी, व जलालपुर में 

Share

              जौनपुर – कौशल विकास मिशन द्वारा ब्लाक स्तर पर आयोजित रोजगार मेले के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम में दीन दयाल ग्रमीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में जिले के सभी ब्लाक मे विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है। जिसमें 50 से अधिक राष्ट्रीय स्तर कंपनियो द्वारा लगभग 5000 से अधिक पदो पर रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे।
            अधिक से अधिक रोजगार उपलव्ध कराये जाने हेतु जनपद मे 03 जनवरी 2024 को सुजानगंज, 04 जनवरी 2024 को बरसठी तथा 05 जनवरी 2024 को जलालपुर के विकास खण्ड परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।
                 इस क्रम में जिला सेवायोजन अधिकारी/जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन शशिकांत सरोज ने बताया कि उक्त रोजगार मेले मे जिले के 18 से 35 वर्ष के युवा बेरोजगार अपना आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में सम्मिलित हो कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। उक्त जानकारी जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन ने दी है।

About Author