सड़क हादसे में पत्रकार युसूफ घायल

HIGHLIGHTS
  • खेतासराय(जौनपुर) ।क्षेत्र के जमदहां निवासी पत्रकार युसुफ खान बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए।
  • गंभीर हालत
  • में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पत्रकार, पुलिस व प्रबुद्ध नागरिक मौके पर पहुंच गए।दैनिक भास्कर से जुड़े 35 वर्षीय पत्रकार युसुफ खानबुधवार को…
  • दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी बाइक से खेतासराय कस्बा में लौट रहे थे।गुरैनी- मार्टीनगंज मार्ग के मानीकला पेट्रोल पंप के समीप तेज़ गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने इनकी बाइक में…
Share

खेतासराय(जौनपुर) ।
क्षेत्र के जमदहां निवासी पत्रकार युसुफ खान बुधवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पत्रकार, पुलिस व प्रबुद्ध नागरिक मौके पर पहुंच गए।
दैनिक भास्कर से जुड़े 35 वर्षीय पत्रकार युसुफ खान
बुधवार को मानीकला गांव में एक निजी कार्यक्रम में गये थे। दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी बाइक से खेतासराय कस्बा में लौट रहे थे।
गुरैनी- मार्टीनगंज मार्ग के मानीकला पेट्रोल पंप के समीप तेज़ गति से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उसके वाहन की गति इतनी तेज थी कि युसूफ बाइक समेत जमीन पर दूर जाकर छिटक गये। दाहिने हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट लगते ही उनके सिर से काफी रक्त बहने लगा।
उसी मार्ग से गुजर रहे एक स्कूल प्रबन्धक मो आबिद खान ने उन्हें फ़ौरन खेतासराय कस्बा के बीएम अस्पताल डोभी मोड़ में पहुँचाया ।
चिकित्सक डॉ सालिम खान ने बताया कि पत्रकार की हालत में काफी सुधार है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें