जौनपुर के बिरभानपुर गांव में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ

HIGHLIGHTS
  • जौनपुर के बिरभानपुर गांव में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ जौनपुर।
  • जिले के बिरभानपुर गांव में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
  • रविवार की शाम डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ
  • घर की सुख समृद्धि की कामना की।
Share

जौनपुर के बिरभानपुर गांव में धूमधाम से मनाया गया आस्था का महापर्व छठ

जौनपुर। जिले के बिरभानपुर गांव में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार की शाम डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवर की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर उनकी उपासना की गई।

छठ पूजा पर्व दीपावली से छह दिन बाद शुरू होता है। मान्यता है कि सूर्य पुत्र अंगराज कर्ण प्रतिदिन सुबह जल में खड़े होकर सूर्य की उपासना करते थे और उपासना के बाद उनके पास आकर कोई भी याचक चाहे जो मांग ले, वह खाली हाथ नहीं लौटता था। इसी मान्यता के साथ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी को भगवान सूर्य की उपासना करने के लिए छठी उत्सव मनाया जाता है। रविवार की शाम श्रद्धालुओं ने वीरभानपुर स्थित जलाशय में खड़े होकर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, गन्ना, गुड़ व घी से बने ठेकुआ और चावल के आटे व गुड़ से बने भूसवा जैसे व्यंजनों के साथ पूजा-अर्चना की।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, सुनील प्रजापति, अनिल सिंह, आनंद सिंह,बिंदपाल,आशुतोष सिंह, प्रदीप सिंह समेत तमाम ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
C Bharat
C Bharat
CBHARAT.COM के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें