Jaunpur news नील गाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत
नील गाय से टकरा कर बाइक सवार की मौत
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के निकट मैरेज हॉल के पास नील गाय से टकरा कर बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार दिन के लगभग 12 बजे की है। इसी थाना क्षेत्र के लखउवां गांव निवासी औधेश कुमार मौर्या उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय लालजी प्रसाद मौर्या जो मकान बनाने की ठेकेदारी का काम करता था। आज सुबह वह अपनी बाइक से कहीं जा रहा था कि आचानक नील गाय का एक झूंड उसके सामने से निकला जिससे उसकी बाइक नील गाय से टकरा गई। नील गाय से टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसके घर वालों को सूचना दिया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के कुछ ही देर बाद इसकी मौत हो गई। फिल्हाल पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैसे ही यह खबर उसके घर पहुंची तो पूरे घर में कोहराम मच गया। उक्त ठेकेदार के अभी छोटे छोटे मासूम बच्चे हैं जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
