Jaunpur news न्यायलय ने चार सगे भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

IMG-20261012-WA0044
Share

न्यायलय ने चार सगे भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश

जौनपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता यादव चार सगे भाईयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश सरायख्वाजा पुलिस को दिया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम करसावां गांव निवासनी रीता देवी पत्नी स्वर्गीय मुकेश ​कुमार निषाद ने न्यायलय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 5 मई 2026 को उनके पति देवी प्रताप प्रजापति निवासी बैजापुर थाना सरायख्वाजा जो हलवाई का काम करते हैं उनके साथ खाना बनाने गयें हुए थें। दूसरे दिन सुबह लगभग 8 बजे घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर उनकी लाश लायलॉन की लाल रंग की रस्सी से बबूल के पेड़ से लटकी हुई थी और उनका दोनों घुटना जमीन पर सटा हुआ था। महिला के पति को गांव के ही संतोष निषाद, डब्बू निषाद, रमेश निषाद, राकेश निषाद पुत्रगण शेकर निषाद ने घटना के कुछ दिन पूर्व गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश सरायख्वाजा पुलिस को दिया है।