Jaunpur news कंकड़ – कंकड़ पैदल चलकर, आंगनबाड़ी और स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल

IMG-20261023-WA0020
Share

कंकड़ – कंकड़ पैदल चलकर, आंगनबाड़ी और स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल
विकास खंड मछलीशहर के रामगढ़ गांव की मुख्य सड़क जो गांव के बीचोंबीच होकर गुजरती है लेकिन इस सड़क पर डामर ब मुश्किल से दिखाई देगा। उखड़ी हुई बड़ी सफेद गिट्टियां हीं दिखाई देती हैं।इसी सड़क से होकर इस गांव के आंगनबाड़ी केंद्र,कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़,गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज तथा कई निजी विद्यालयों के बच्चे पढ़ने जाते हैं। गिट्टियां इतनी बिखरी हुई हैं जिन पर बच्चों की साइकिल संतुलन खो देती है। गांव की यह सड़क इतनी महत्वपूर्ण है लेकिन इतने दिनों से इसकी मरम्मत के लिए गांव वाले मांग कर रहें हैं मगर सुध लेने वाला कोई नहीं है। सामने विधान सभा और पंचायत चुनाव है लेकिन इस सड़क की मरम्मत कब होगी इसका कोई पता नहीं हैं ? सड़कों के गड्ढ़ा मुक्त रखने के अभियान पर इससे बड़ा और क्या प्रश्न चिन्ह होगा जहां डामर का दर्शन ही दुर्लभ है।