Jaunpur news केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दुर्गेश कुमार पाण्डेय को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दुर्गेश कुमार पाण्डेय को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल दुर्गेश कुमार पांडेय को स्वतंत्रता दिवस 2026 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कर्ष सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो 20 वर्षों में विभाग में रहते हुए दुर्गेश कुमार पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य किया।इसी आधार पर प्रदेश सरकार द्वारा इनका नाम उत्कृष्ट पदक के लिए संस्तुति कर केंद्र के गृह मंत्रालय को भेजा गया था।15 अगस्त को केंद्र के गृह मंत्रालय ने पदक के लिए दुर्गेश कुमार पांडेय के नाम की घोषणा कर दिया।देश के विभिन्न राज्यों से अनेक अन्य पुलिस के अधिकारियों व जवानों को उत्कृष्ट पदक दिया गया था।उस पदक को बुधवार को जौनपुर पुलिस कार्यालय भेजा गया।उत्कृष्ट सेवा पदक को दुर्गेश कुमार पांडेय को थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे, चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने पहना कर उनके कार्यों की सराहना किया।इस मौके पर एसआई अमित कुमार,पंकज पूरी,अम्बेश सिंह आदि मौजूद रहे।
