टीडी कालेज में भूगोल के एक दर्जन छात्र चयनित

IMG-20230708-WA0035
Share

टीडी कालेज में भूगोल के एक दर्जन छात्र चयनित
जौनपुर। तिलकधारी सिंह पीजी कालेज के भूगोल विभाग के छात्रों ने नेट, जेआरएफ उत्तीर्ण कर बेहतर रिजल्ट दिया है। एक साथ एक दर्जन से अधिक छात्रों के बड़ी परीक्षा में चयनित होने पर विभाग के शिक्षकों, छात्रों ने सफल प्रतियोगियों को शुभ कामनाएं दी हैं।
विभागाध्यक्ष डा. आरके सिंह की ओर से जारी सूची में जेआरएफ परीक्षा में सुश्री फरहा खान, कीर्तिलता मौर्य, नन्दन मौर्य, सत्यांश यादव सफलता पायी है। इसके अलावा नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में उदयभान सिंह, सौम्या उपाध्याय, प्रियंका सिंह, शिल्पा पांडेय, प्रदीप कुमार यादव, सचिन चौधरी, व शिवराज सिंह, अर्जुन चौहान शामिल हैं। विभाग में आयोजित बैठक में सफलता पाने वाले छात्र छात्राओं को प्रात्साहित किया गया।