विकास भवन के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई

Share

जौनपुर निकाय निर्वाचन-2023 की तैयारी के संबंध में विकास भवन के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
             प्रभारी अधिकारी कार्मिक/जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह ने बताया कि मतगणना कार्मिकों की तैनाती कर दी गयी है। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकार की तैयारियां कर ली जाये। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम लगाई जाए, रुट चार्ट बना लिया जाए। मतपेटियों, डाक मतपत्र एवं बेरिकेडिंग के सम्बन्ध में तैयारी कर लेने के निर्देश दिये गये। डी0डी0ए0जी0 विडिओग्राफी एवं सीसीटीवी के सम्बंध में तैयारी कर ले।
               इस अवसर पर उपजिलानिर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राम अक्षयबर, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author