जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

जीएसटी पर जनपद बंद अभी नहीं:-इंदु सिंह
जौनपुर।
व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा है कि जीएसटी विभाग द्वारा किये जा रहे सर्वे और छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी समाज अब अपने हक के खातिर सड़क से सदन तक जोरदार प्रदर्शन करेगा। व्यापारी नेता ने ऐलान किया कि
जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री इंदू सिंह बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
इस संबंध में अपने आंदोलन की व्यापक रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि
जौनपुर बंद का आवाहन अभी नहीं किया जाएगा।
आने वाले रविवार यानी 18 दिसंबर को लखनऊ में प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी।
प्रांतीय नेतृत्व इस बात का संज्ञान लेकर संबंधित विषय पर प्रधानमंत्री भारत सरकार, वित्त मंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया है।
किसी भी तरह का बंद का आह्वान हमारे व्यापार मंडल ने नही किया है।
इस आशय की सूचना ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने दी है।
