विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के नौ गांव को मिला ई-रिक्शा

(स्वच्छ भारत मिशन की नेक पहल, कचरा संग्रहण हेतु वितरित हुआ ई-रिक्शा
विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के नौ गांव को मिला ई-रिक्शा
जौनपुर
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सरकार द्वारा लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है इस क्रम में विकास खण्ड शाहगंज सोंधी कार्यालय पर सोमवार को घर-घर कचरा संग्रहण हेतु ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसको बीडीओ सोंधी व ब्लॉक प्रमुख मंजू अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर सभी ई-रिक्शा रवाना किए । इस दौरान उक्त विकास खण्ड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव अरगुपुर, बड़ा गांव, सुरिस, ताखा पश्चिम, भादी, नटौली, सबरहद, जमदहां व मानीकला को ई-रिक्शा वितरित किए गए हैं। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते ब्लॉक प्रमुख प्रति अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र की समस्त गांवों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सरकार द्वारा सभी ग्राम पंचायत स्तर पर ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में आधा दर्जन से अधिक गांवों को ई-रिक्शा वितरित करते हुए अभियान का शुभारंभ किया गया है उक्त सभी ई-रिक्शा घर-घर जाकर कचरा एकत्रित करेंगे, जिससे क्षेत्र में साफ सफाई होगी। आगामी दिनों में शेष गांव में ठोस कचरा निस्तारण हेतु ई-रिक्शा वितरित किए जाएंगे। इस दौरान अनेक ग्रामों के प्रधान व ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।
