प्रेमी युगल बधे परिणय सूत्र में

प्रेमी युगल बधे परिणय सूत्र में
जौनपुर स्थानीय थाना परिसर में एक प्रेमी युगल परिणय सूत्र में बध गए जिनके गवाह रहे पुलिसकर्मी जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
यूनुसपुर की एक युवती का उसके ही सगे मौसा के लड़का दीदारगंज निवासी से काफी दिनो से प्रेम प्रसंग था जो एक दूसरे के होने के लिए बेताब थे लेकिन स्वजन ही इसका विरोध कर रहे थे सोमवार को मामला थाने में पहुंचा जहाँ काफी बातचीत के बाद दोनों पक्षों की सहमति बनी तो थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने मंदिर में शादी करवा दिया
खुशी खुशी दोनों शादी के बाद अपने गंतव्य को निकल गए।
