पूर्व ब्लाक प्रमुख डोभी के आवास पर भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ

IMG-20221210-WA0017
Share

चन्दवक जौनपुर।

स्थानीय क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ के डी के द्वारा आयोजित भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन उनके जरासी स्थित आवास पर कई दिनों से चल रहा है।आयोजित कथा में क्षेत्रवासी काफी संख्या में शामिल होकर कथा पाठ एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कथा प्रारंभ होने से पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं उनकी धर्मपत्नी जी ने कथावाचक परम संत का माल्यार्पण कर तिलक लगाकर स्वागत करते हुए आरती किया। क्षेत्र के किसान मोर्चा अध्यक्ष समाजसेवी संदीप प्रजापति ने आयोजन में पहुंचकर कथा वाचक परम आदरणीय संत का आशीर्वाद प्राप्त कर उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं आदरणीय ब्लाक प्रमुख का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर हिंदू युवा वाहिनी डोभी ब्लाक अध्यक्ष हिमांशु रघुवंशी, अच्छेलाल राजभर, संजय सिंह, बेचू राजभर व पत्रकार आनन्द कुमार के साथ काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट आनन्द कुमार