February 21, 2026

केमिकल से भरा टैंकर 20 फिट खाई में पलटी एक की मौत

Share

जौनपुर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेरा गांव के पास शनिवार की रात 12 बजे केमिकल से भरा हुआ टैंकर जमालापुर से बाबतपुर की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि कोहरा अधिक होने के कारण टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर 20 फुट खाई में जाकर पलट गया। जिसमें ड्राइवर प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नेवढ़िया पुलिस ने जेसीबी के सहयोग से टैंकर को उठाया और उसके अंदर दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए रात में ही मोर्चरी हाउस भिजवा दिया।
उसके बाद टैंकर के ऊपर लिखा गया फोन नंबर से मुंबई टैंकर मालिक अशोक यादव से फोन पर बात किया गया। मालिक ने पुलिस को बताया कि प्रमोद यादव शिवपुर थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर का निवासी हैं। टैंकर केमिकल से भरा हुआ है बरेली से रांची जाना था। ड्राइवर टैंकर लेकर अपने घर शिवपुर मड़ियाहूं गया हुआ था। शनिवार की रात घर से रांची के लिए रवाना हुए थे।

About Author