अखिलेश चन्द्र अटेवा मछलीशहर के नए संयोजक एवं महामंत्री बने अखिलेश कुमार यादव

अखिलेश चन्द्र अटेवा मछलीशहर के नए संयोजक एवं महामंत्री बने अखिलेश कुमार यादव ।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर के ब्लॉक इकाई मछलीशहर का चुनाव हुआ सम्पन्न, संगठन के अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ चयन
मछलीशहर, जौनपुर
शिव गोविंद महाविद्यालय के प्रांगण में अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह जी के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई मछलीशहर का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी इंदुप्रकाश यादव जिला मीडिया प्रभारी व संदीप यादव संगठन मंत्री , चुनाव पर्यवेक्षक संदीप चौधरी जिला महामंत्री की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।जिसमें सर्वसम्मति से मछलीशहर ब्लॉक इकाई का संयोजक अखिलेश चन्द्र को व महामंत्री अखिलेश यादव को चुना गया ।
इसी क्रम में संरक्षक राकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद मौर्य ,उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष महेंद्र नाथ मौर्य, समोद कुमार गुप्ता प्रवक्ता , अशोक कन्नौजिया संयुक्त मंत्री , नितिन वर्मा सँगठनमंत्री, सार्जन कुमार मीडिया प्रभारी,जितेन्द्र यादव सोशल मीडिया प्रभारी, बृजभान सिंह मंत्री एवं बृजेश मौर्य तथा दिनेश बिन्द सदस्य कार्यकारिणी के पद पर चुने गए। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हम हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे, पुरानी पेंशन बंद करके सरकार शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है , ब्लॉक इकाई गठन होने के पश्चात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बहाली को लेकर नारा लगाया “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है ” इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बक्सा लाल चन्द, मड़ियाहूं अध्यक्ष अरविन्द यादव, सिकरारा अध्यक्ष डॉ कृपानिधि यादव जिला संगठन मंत्री संदीप यादव ,नन्द लाल पुष्पक जिला सोसल मीडिया प्रभारी, अच्छे लाल यादव आदि शिक्षक कर्मचारियों ने पेंशन आंदोलन के पक्ष में अपने विचार रखे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कोषाध्यक्ष त्रिभुवन नाथ यादव ने तथा संचालन जिला जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने किया ।अंत में अखिलेश चन्द ने सभी के प्रति आभार जताया।
