August 19, 2026

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत मां घायल

Share

जौनपुर ।। बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठी मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। थाना क्षेत्र के बर्रेपट्टी रन्नो गांव निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शहजाद अपनी मां अफसरी बानो के साथ गुरुवार की शाम बाइक से जौनपुर से वापस घर आ रहें थे। घटनास्थल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। दुर्घटना में शहजाद की मौत हो गई जबकि अफसरी को नौपेड़वा सीएचसी पर भर्ती करवाया गया जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।

About Author