Jaunpur news बहन के साथ बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने चाकू से हमला कर किया घायल

IMG-20261018-WA0030
Share

बहन के साथ बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने चाकू से हमला कर किया घायल
जफराबाद।क्षेत्र के बेलाव पूल के पास शुक्रवार की रात को बाइक सवार युवक को दो बदमाशों ने चाकू से हमला करके घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को युवक को थाने ले आयी।युवक की तहरीर पर दो बाइक सवार बदमाशों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया।
केराकत के बिरमपुर गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र अनिल कुमार कबुलपुर की तरफ से अपनी बहन को बाइक से बिठाकर अपने घर जा रहा था।उक्त पूल के पास एक बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी बाइक को रोक कर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिए।चाकू युवक के हाथ की उंगली में लग गई
उसने शोर मचाया तब आरोपी भाग गए।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे मौके पर पहुंच गए।उन्होंने पीड़ित से पूछताछ किया।उसके बाद पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कर लिया है।