Jaunpur news वीबी-जी राम जी योजना के तहत पांच हजार मजदूरों को मिला काम
वीबी-जी राम जी योजना के तहत पांच हजार मजदूरों को मिला काम
जफराबाद।वीबी जी रामजी योजन के अंतर्गत 12 अक्टूबर सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया गया।इसके तहत सिरकोनी विकास खण्ड के 66 ग्राम पंचायतों में पांच हजार अकुशल मजदूरों को को रोजगार दिया गया।इसके पूर्व सभी मजदूरों को वीबी-जी राम जी के बारे में जानकारी दी गयी। मजदूरों को बताया गया कि अब उन्हें इस योजना के अंतर्गत 100 के बजाय 125 दिन का काम मिलेगा।मजदूरी 300 रुपये हो गयी है।इसके अलावा पहले जो मजदूरी का पैसा 15 दिनों में आता था वह अब हर हफ्ते आएगा।खण्ड विकास अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि आज शासन के आदेश पर सभी 66 ग्राम पंचायतों में एक साथ ऊक्त योजना के तहत कार्य चल रहा है।
