Jaunpur news जनपद स्तरीय दो दिवसीय 48वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

IMG-20261126-WA0024
Share

जनपद स्तरीय दो दिवसीय 48वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ

बच्चों में दिखा भारी उत्साह

बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय दो दिवसीय 48वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि..खेल एवं युवा कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव . ने ध्वजारोहण, मशाल प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद विभिन्न विकास खण्डों से आए प्रतिभागी बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान उन्होंने सम्बोधन मे कहा कि मेरी सरकार खेल के प्रति संवेदनशील हैँ। हर विद्यालय मे 45 मिनट का खेल अनिवार्य किया हैँ।

प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खण्डों से चयनित बालक-बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिवसीय इस आयोजन में कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। साथ ही लोकगीत, लोकनृत्य, समूह गान, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। दर्शकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय विजेता टीम का चयन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर सभी जिला समन्वयक, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, बसंत शुक्ला, अजय कुमार, विंध्यवासिनी उपाध्याय सहित शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी, एस.आर.जी.,ए.आर.पी. शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संचालन खाद शिक्षा अधिकारी रमेशचंद्र पटेल, शैलेश चतुर्वेदी, नूपुर श्रीवास्तव रही।