IMG-20261024-WA0008
Share

घर से निकला 16 वर्षीय किशोर लापता
जफराबाद।क्षेत्र के मोहिद्दुनपुर गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोर मंगलवार की शाम को घर से कही निकला था।वह वापस घर नही आया।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर दिया।मामले में पुलिस ने एक अज्ञात पर नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त गांव निवासी विपिन यादव पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बुधवार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा प्रांजल यादव पुत्र अरविन्द यादव 24 नवंबर मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर से निकला था जो अभी तक घर नहीं लौटा।परिजनों ने रिश्तेदारों सहित अन्य सम्भावित स्थानों पर पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पीड़ित चाचा विपिन यादव की तहरीर पर पुलिस ने 25 नवंबर को एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में घर सम्भव प्रयास शुरू कर दिया है।