Jaunpur news मेरा युवा भारत जौनपुर खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित संविधान दिवस पर रामानाथ पीजी कॉलेज जौनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित
मेरा युवा भारत जौनपुर खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित संविधान दिवस पर रामानाथ पीजी कॉलेज जौनपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित
संविधान दिवस के पावन अवसर पर रामानाथ पीजी कॉलेज में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूथ आइकन के रूप में अनूप मौर्या जी ने कहा की भारत एक अखंडता और एकता का प्रतीक है और आज संविधान दिवस के अवसर पर हम युवाओं से संकल्प करवाते हैं की 2047 तक भारत को विकसित बनाने में माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करना है कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इरशाद अहमद ने की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. रेनू गुप्ता, ज्योति तिवारी, संध्या श्रीवास्तव एवं लाइबा फातिमा सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने संविधान के महत्व, उसके मूल आदर्शों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन माय भारत (My Bharat) स्वयंसेवक सुमित सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश मौर्य जी ने किया,कार्यक्रम का समापन संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ हुआ।
