IMG-20261012-WA0044
Share

एमडीएम का दो सिलेंडर व खाद्यान्न उठा ले गए चोर
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद में रविवार की रात चोर एमडीएम का दो सिलेंडर व खाद्यान्न उठा ले गए।प्रधानाध्यापक यसवंत सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दिया है।
प्रधानाध्यापक श्री सिंह ने बताया कि रविवार की रात को चोर किचन के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।चोर किचन में रखे दो सिलेंडर उठा ले गए जिसमे एक खाली तथा एक भरा हुआ था।इसके अलावा आटा व अन्य सामान भी उठा ले गए।पुलिस को घटना के तहरीर दे दी गई है।