Jaunpur news नगर पंचायत द्वारा मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु वार्डो में कराई गई फॉगिंग।
नगर पंचायत द्वारा मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु वार्डो में कराई गई फॉगिंग।
रोस्टर द्वारा की जा रही वार्डो में फ़ांगिंग।
जफराबाद।
बरसात के बाद बढ़े मच्छरों के प्रकोप और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए नगर पंचायत कचगांव ने फ़ांगिंग अभियान तेज कर दिया है। नगर पंचायत चेयरमैन फिरोज अहमद खान और अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के दिशा-निर्देश पर रविवार देर शाम तक नगर के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कराई गई।
नगर पंचायत की टीम ने वार्ड नं 12 गद्दीपुर समेत अन्य वार्डों में फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान नालियों, जलजमाव वाले स्थानों और कूड़ा-कचरा वाले संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से फॉगिंग की गई ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके।
चेयरमैन फिरोज अहमद खान ने बताया कि बरसात के मौसम के बाद मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए नगर पंचायत द्वारा रोस्टर बनाकर प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने बताया कि सभी वार्डों में फ़ांगिंग के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर से तय की गई है और यह फ़ांगिंग अभियान जारी रहेगा।
फ़ांगिंग के दौरान कर्मचारी विशाल सिंह, किशन राजभर आदि मौजूद रहे।
