Jaunpur news रास्ते के पुराने विवाद में युवक से मारपीट,आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
रास्ते के पुराने विवाद में युवक से मारपीट,आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के मिसिरपुर गांव में शनिवार की शाम को पड़ोसियों ने पुराने रास्ते के विवाद में एक 21 वर्षीय युवक को लाठी डंडे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।मामले में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
उक्त गांव निवासी युवराज यादव पुत्र राजकुमार यादव अपने घर जा रहा था।पुराने रास्ते के विवाद में उसके पड़ोसी आधा दर्जन की संख्या में सड़क पर घेरकर उसे लाठी डंडे से पीटने लगे।वह किसी प्रकार मौके से घायल अवस्था मे भागकर अपनी जान बचाया।उसके बाद उसे थाने ले जाया गया।वहां पर उसकी तहरीर पर अभिषेक यादव उर्फ लालू पुत्र रामआसरे,मल्लिंग यादव पुत्र स्वर्गीय चंदन यादव,सूरज यादव पुत्र स्वर्गीय चंदन यादव,सूजीत यादव पुत्र स्वर्गीय शारदा यादव,आदित्य यादव पुत्र सुनील यादव,कपिल यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।मामले में कार्यवाही की जा रही है।
