Jaunpur news विवेक सिंह की अगुवाई में लेखपालों का सांकेतिक विरोध
विवेक सिंह की अगुवाई में लेखपालों का सांकेतिक विरोध
बांह पर काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई
खेतासराय , जौनपुर। प्रदेश स्तर पर लंबित चल रही विभिन्न मांगों को लेकर शाहगंज समेत जिले भर के लेखपालों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाहगंज के अध्यक्ष और महामंत्री विवेक सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने शनिवार को खेतासराय थाने में आयोजित समाधान दिवस के दौरान बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। कहां हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
उन्होंने प्रदेश सरकार को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और पदोन्नति के अवसर बढ़ाने समेत अन्य मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।
लेखपालों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को शासन के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पुरानी पेंशन बहाल करना, पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं देना शामिल है।
समाधान दिवस के दौरान लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
महामंत्री विवेक सिंह ने कहा कि वे जनता से जुड़े कार्यों और फरियादियों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अपनी जायज मांगों को लेकर भी आवाज उठाते रहेंगे। लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
इस दौरान लेखपाल संघ के महामंत्री विवेक सिंह, अनिरुद्ध सिंह, पुनीत पाल, उमेश यादव, पंकज पटेल, रोहित सिंह, रति यादव समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
