Jaunpur news महिला की अश्लील फ़ोटो बनाकर वारयल करके धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज

IMG-20260808-WA0020
Share

महिला की अश्लील फ़ोटो बनाकर वारयल करके धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज
जफराबाद।क्षेत्र के वसीरपुर गांव की एक महिला की अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम सहित मोबाइल के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
उक्त गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी जोगेन्दर राम (जुगन्नू)पुत्र बंसराज राम उसके घर अक्सर आता जाता था।कुछ दिन पूर्व से जोगेन्दर राम ने एआई से उसकी फोटो को अश्लील बनाकर फेसबुक,इंस्टाग्राम व मोबाइल के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल की जा रही है।महिला की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।