Jaunpur news तीसरे स्थापना दिवस पर श्री पैथोलॉजी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
तीसरे स्थापना दिवस पर श्री पैथोलॉजी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य जांच के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, आधुनिक सुविधाओं की दी जानकारी
जौनपुर। श्री पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का तीसरा स्थापना दिवस रविवार को आयोजित कार्यक्रम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेंटर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न जांचों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सेंटर के संचालक एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. रविशंकर सिंह (एमबीबीएस, एमडी पैथोलॉजी) ने बताया कि सेंटर में आधुनिक फुली ऑटोमेटेड मशीनों से विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजी जांच की जाती हैं। उनका कहना था कि मरीजों को कम समय में विश्वसनीय जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने बताया कि सेंटर में सामान्य जांचों के साथ कई विशेष जांचों की सुविधा भी उपलब्ध है। इनमें बायोप्सी, साइटोलॉजी, पैप स्मीयर, हार्मोनल जांच, ट्यूमर मार्कर, कल्चर, फ्लूड एनालिसिस, एफएनएसी, ब्रेस्ट एफएनएसी और बोन मैरो जांच प्रमुख हैं। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड, हेल्थ पैकेज तथा इंफर्टिलिटी से संबंधित जांच की सुविधा भी उपलब्ध होने की जानकारी दी गई।
डॉ. सिंह ने बताया कि अधिकांश जांचों की रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई गंभीर बीमारियों में समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह बेहद महत्वपूर्ण होती है। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की परेशानी या संदेह होने पर लापरवाही न बरतते हुए चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की।
स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. रविशंकर सिंह ने सेंटर से जुड़े चिकित्सकों, स्टाफ, पत्रकारों, सहयोगियों और जनपदवासियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश शुक्ला (डीएमआरडी, रेडियोलॉजिस्ट एवं मैनेजर, सचिदानंद आईएमएस बीएचयू) सहित सेंटर के कर्मचारी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

