IMG-20260927-WA0001
Share

प्रादेशिक अधिवेशन में प्रतिभाग के लिए शिक्षकों का जत्था नोएडा रवाना

पुरानी पेंशन की मांग के लिए रविवार को नोएडा में विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा की उपस्थिति में होने वाले प्रादेशिक शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद से शिक्षकों का जत्था सुहेलदेव एक्सप्रेस से शनिवार की रात रवाना हो गया है। बताते चलें कि शिक्षा मित्र पद पर सेवा देने के पश्चात विभिन्न शिक्षक भर्तियों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुए ऐसे शिक्षक जिनका शिक्षा मित्र पद का विज्ञापन 28 मार्च 2005 से पूर्व जारी किया था,वह अपनी पुरानी सेवा के आधार पर पुरानी पेंशन दिये जाने के लिए विकल्प पत्र भरकर पिछले ढाई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के जनपद जौनपुर इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजीव सिंह, संतोष सिंह, हरीराम यादव, अनिल गुप्ता, रामचंद्र पाल,पंधारी यादव, छोटेलाल कन्नौजिया , विनोद, रामनारायण यादव,पवन सिंह , मंगलेश पाल,अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रखर कुमार सिंह, रुद्र प्रताप सिंह,अभिनव सिंह प्रादेशिक अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हुए।