IMG-20260926-WA0036
Share

तेज हवा और बारिश से जौनपुर में मची अफरा-तफरी
तेज हवा-बारिश ने बिगाड़ी व्यवस्था, कहीं टीनशेड उड़ा तो कहीं सड़क पर गिरा विशाल पेड़

जौनपुर। तेज हवा और बारिश के चलते जिले के अलग-अलग इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा। मुफ्तीगंज विकासखंड के रामपुर बाजार में तेज हवा के झोंके से दुकान के सामने लगा टीनशेड उड़ गया। हालांकि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
रामपुर बाजार में अचानक तेज हवा चलने लगी। इसी दौरान दुकान के सामने लगाया गया टीनशेड हवा के झोंके में उखड़कर दूर जा गिरा। दुकान खुली हुई थी और बाहर एक बाइक भी खड़ी थी, लेकिन संयोग से किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी और न ही बाइक को कोई नुकसान हुआ।
वहीं, मड़ियाहूं कस्बे में बड़ी मस्जिद के पास तेज हवाओं के बीच एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से एक बाइक और ऑटो रिक्शा दब गए। पेड़ गिरने के बाद मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिसके चलते कई घंटों तक लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ को काटकर हटाने का काम जारी रहा। इसके बाद किसी तरह सड़क को आवागमन के लिए खोला जा सका। पेड़ गिरने से बिजली के तार और व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिसके कारण इलाके में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न आने से बाजार और आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। तेज हवा और बारिश के चलते स्थानीय लोगों में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।